Wednesday, September 9, 2009
पार्टियों को नही देंगे ईवीऍम
चंडीगढ़, 7 सितम्बर- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री नवीन चावला ने कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित उस समाचार का खण्डन किया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि ''कुछ पार्टियां सात दिनों के लिए इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जाना चाहती हैं ताकि वे अपने उन दावों को सिद्ध कर सकें कि इन मशीनों के साथ छेड़छाड़ संभव है। लेकिन आयोग के लिए इतने लम्बे समय के लिए मशीनें देना सम्भव नहीं है।ÓÓ श्री चावला ने स्पष्टï किया कि परसों चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रैस कॉन्फ्रैन्स में उन्होंने केवल यह कहा था कि आयोग कितने भी समय के लिए किसी भी व्यक्ति को ईवीएम नहीं देगा क्योंकि ये पेटैंट हैं तथा बीईएल एवं ईसीआईएल कम्पनियों के पास इनका इन्टेलैक्चुअल प्रॉपर्टी राईट है। यदि किसी व्यक्ति को इन मशीनों के कार्य पर कोई संदेह है, तो उसे केवल चुनाव आयोग के सामने ही अपने दावों को सिद्ध करना होगा और उसे मशीनें ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। श्री चावला ने कहा ''ये मशीनें बीईएल एवं ईसीआईएल कम्पनियों द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं तथा दोनों सरकारी कम्पनियां हैं और उनकी सील के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।ÓÓ प्रैस कॉन्फ्रैन्स में उन्होंने केवल यह कहा था कि कुछ लोगों, जिन्हें ईवीएम के कार्य के बारे संदेह है, ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया था, जिसने उन्हें इस सम्बन्ध में चुनाव आयोग से सम्पर्क करने के निर्देश दिए थे और कुछ ऐसे लोगों को आयोग तथा तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति में इन मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने का मौका दिया गया था। लेकिन उनके हर सम्भव प्रयास के बाद भी वे अपना दावा सिद्घ करने मेंं असफल रहे। उन्होंने कहा कि आयोग ईवीएम के कार्य से पूरी तरह संतुष्टï है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment