चंडीगढ़,9 सितम्बर :जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा केबल नेटवर्क व टीवी चैनलो पर अपने चुनाव प्रचार के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनो के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। उन्होनें बताया कि यह कमेटी केबल पर और टेलीविजन चैनलो पर जिले में राजनीतिक दलो द्वारा अपने चुनाव प्रचार के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनो की स्क्रीनिंग करेंगी उसके बाद ही विज्ञापनो का प्रसारण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में चार सदस्य होगे जिसमें गढ़ी-सॉपला, किलोई विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी ए.एस.मान, रोहतक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी राजीव मेहता, जिला सूचना एवं लोकसम्पर्क अधिकारी एम.एल. सैनी व ऑल इंडिया रेडियो रोहतक के ट्रासमिसन एक्जीक्यूटिव यज्ञदत्त मिश्रा शामिल है।
Wednesday, September 9, 2009
उम्मीदवारों को आचरण के निर्देश दिए
सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के नये निर्देश
चण्डीगढ़, 8 सितम्बर - हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को स्पष्टï किया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी विधानसभा चुनावों के दौरान किसी प्रत्याशी के चुनाव एजेण्ट या मतदान एजेण्ट या गणना एजेण्ट के रूप में कार्य करता है, तो उसे कारावास, जिसकी अवधि तीन मास तक बढ़ाई जा सकती है, जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को सम्बोधित एक पत्र के माध्यम से उनका ध्यान राज्य के विधानसभा चुनावों के सम्बन्ध में सरकारी कर्मचारियों के आचरण की ओर आकर्षित किया है। उनका ध्यान विशेष रूप से जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 134 ए के प्रावधानों की ओर आकर्षित किया गया है, जिसमें चुनाव एजेण्ट , मतदान एजेण्ट या मतगणना ऐजण्ट के रूप में कार्य करने पर सरकारी कर्मचारी को दी जाने वाली सजा का उल्लेख है। पत्र में आगे कहा गया है कि इन दिशा निर्देशों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को सरकार द्वारा गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को परामर्श दिया गया है कि संदेह की स्थिति में वे अपने वरिष्ठï अधिकारियों से परामर्श करने में हिचकिचाहट न करें। विधि प्रावधान जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 129 एवं 134 तथा सरकारी कर्मचारी (आचरण) नियम, 1966 के नियम 5 में विद्यमान हैं। सरकारी कर्मचारियों को चुनावों के दौरान निष्पक्षता का रवैया अपनाना जरूरी है। वास्तव में, उन्हें निष्पक्ष रहना ही नहीं बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। उन्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए ताकि उनकी निष्पक्षता के सम्बन्ध में जनसाधारण में विश्वास उत्पन्न हो सके, जिसका तात्पर्य है कि लोगों को ऐसा कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए कि वे किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में हैं। उदाहरण के तौर पर उन्हें किसी भी चुनाव अभियान या प्रचार में भाग नहीं लेना चाहिए और इस बात पर भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी समूह या व्यक्ति की सहायता के लिए उनका नाम, पद या प्राधिकरण का उपयोग किसी अन्य के विरूद्घ न किया जाए। किसी सार्वजनिक स्थल पर चुनाव बैठकें आयोजित करने के मामले में ऐसी बैठकें आयोजित करने की अनुमति प्रदान करने में राजनीतिक पार्टियों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाना चहिए। यदि एक से अधिक पार्टियां एक ही स्थान पर, एक ही दिन और एक ही समय बैठकें आयोजित करने के लिए आवेदन करती हैं, तो पहले आवेदन करने वाली पार्टी को अधिमान दिया जाना चाहिए। चुनाव के सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के रूप में अपना दायित्व निभाने वाले किसी भी व्यक्ति को अपना वोट डालनेे के अलावा प्रत्याशी के चुनाव से सम्बन्धित कोई भी अन्य कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। न ही ऐसा कोई व्यक्ति या पुलिस बल का कोई सदस्य किसी व्यक्ति को चुनाव में मतदान करने के लिए मनाने या किसी व्यक्ति को मतदान न करने देने या किसी व्यक्ति के मतदान को किसी भी रूप में प्रभावित करने का प्रयास करेगा। इन प्रावधानों का उल्लंघन दण्डनीय है, जिसके तहत छ: मास तक का कारावास या जुर्माना या दोनों सज़ा दी जा सकती हंै। दोबारा यदि कोई व्यक्ति बिना किसी उचित कारण के अपनी कार्रवाई या चुनावों के सम्बन्ध में अपने कार्यालय दायित्व का उल्लंघन करने के लिए दोषी है, तो उसे 500 रुपये तक के जुर्माने की सजा दी जा सकती है। सरकारी कर्मचारी (आचरण) नियम, 1966 के नियम 5 के खण्ड (4) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी विधानमण्डल या स्थानीय प्राधिकरण के चुनाव में प्रचार या किसी भी रूप से हस्तक्षेप या अपने प्रभाव का उपयोग नहीं कर सकता या उसमें भाग नहीं ले सकता। सरकारी कर्मचारी सभी ऐसे चुनावों में मतदान करने के लिए पात्र है, लेकिन जहां वह ऐसा करता है, वहां किसके पक्ष में मतदान करेगा या मतदान किया है, का कोई संकेत नहीं देगा। केवल इस कारण से कि सरकारी कर्मचारी ने लागू नियम के तहत या द्वारा उसे दिए गए दायित्व को निभाते हुए चुनाव करवाने में अपनी मदद की है, को उस द्वारा उप-नियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया जाना नहीं माना जाएगा।
प्रधानमंत्री के अलावा किसी को जहाज नही मिलेगा
पार्टियों को नही देंगे ईवीऍम
मंत्रियों की फोटो दफ्तरों से हटाने के आदेश
चंडीगढ़, 7 सितम्बर- हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार / बोर्डों / निगमों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर राज्य विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। इस आशय का पत्र मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है।
नये परिसीमन के अनुसार पहली बार होंगे चुनाव
चंडीगढ़, 4 सितम्बर - भारत के चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा, 2009 के आम-चुनावों नए परिसीमन के अनुसार करवानेे और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग किए जाने की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिला चुनाव अधिकारियों तथा निर्वाचन अधिकारियों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के प्रयोग बारे मीडिया, राजनैतिक पार्टियों तथा जन-साधारण को जानकारी देने लिए जागरूकता अभियान चलाने के दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। अभियान के दौरान इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के आसान रखरखाव, इसकी कार्य प्रणाली तथा मशीन के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड की सम्भावना न के बराबर है इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। केन्द्रीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशा अनुसार इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का दो चरणों में अनियमित नमूना भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रथम चरण में मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के समक्ष तथा दूसरे चरण में पर्यवेक्षक, उम्मीदावारों या उनके चुनावी एजेन्टों को उपस्थिति में नमूना प्रदर्शन किया जाएगा। भारत के चुनाव आयोग के कार्यक्रमानुसार हरियाणा में विधानसभा 2009 के आम चुनावों के लिए अधिसूचना 18 सितम्बर, 2009 को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अन्तिम तिथि 25 सितम्बर, 2009 होगी तथा नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर को की जाएगी तथा 29 सितम्बर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 अक्तूबर, 2009 को करवाया जाएगा तथा मतों की गिनती 22 अक्तूबर, 2009 को की जाएगी तथा चुनावी प्रक्रिया 25 अक्तूबर, 2009 तक पूरी कर ली जाएगी। केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा 31 अगस्त को 2009 को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, उपाचुक्तों तथा राजनैतिक पार्टियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने के दिशानिर्देश दिये गये हैं। परिसीमन आयोग के हदबंदी आदेश के सम्बंध में 19 फरवरी, 2008 को राष्टï्रपति अधिसूचना जारी होने केसाथ ही इन आदेशों को प्रभावी बनाया गया है। इसलिए सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव पहली बार नये सीमांकि त निर्वाचन क्षेत्रों के आधार पर करवाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी, 2009 को अर्हता तिथि मानकर 22 जनवरी, 2009 को प्रकाशित की गई मतदाता सूची के आधार पर चुनाव करवाये जाएंगे, इसके साथ-साथ मतदाता सूची में संशोधन होता रहता है। दो विधानसभा क्षेत्रों नामत: 76-बादशाहपुर तथा 77-गुडग़ांव तथा 86-फरीदाबाद, 88-बल्लबगढ़ तथा 90-तिगांव विधानसभा क्षेत्रों के कुछ भागों में बाद में संशोधित की गई मतदान सूचियों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शत-प्रतिशत फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किये जा चुके है, इसलिए चुनाव के दौरान मतदाता की पहचान के लिए फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य दस्तावेज होगा। ऐसे मतदाता जिनके पास फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं है, उन्हें सम्बंधित मतदाता पंजीयन अधिकारी से तुरन्त सम्पर्क करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने चुनाव खर्च का पूरा विवरण, चुनाव नियमों के अन्तर्गत प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस सम्बंध में दिशानिर्देशों के प्रतियां राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए भारत के चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कानुन एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय किये जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया की गतिविधियों के पर्यवेक्षक तथा माइक्रो पर्यवेक्षक की नियुक्तियां की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया से सम्बंधित सभी अत्यावश्यक घटनाओं जैसे कि नामांकन भरना, नामांकन पत्रों की जांच, चुनाव चिन्ह का आबंटन, इलैक्टोनिक वोटिंग मशीनों को तैयार करना तथा इनको सम्भाल कर रखने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। श्री सज्जन सिंह ने सभी नागरिकों, मीडिया तथा अन्य इच्छुक पार्टियों से राज्य में शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न ढंग से चुनाव करवाने में चुनाव विभाग को सहयोग करने की अपील की है। क्रमांक-2009
चंडीगढ़, 4 सितम्बर - हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2009 के दौरान चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रचार के लिए अस्थायी चुनाव कार्यालय खोलने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों द्वारा अस्थायी चुनाव कार्यालय किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थल पर अवैध कब्जे के रूप में स्थापित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्थायी कार्यालय किसी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान, अस्पताल या सरकारी भवन/सम्पत्ति के नजदीक नहीं खोले सकते। इसके अतिरिक्त, पोलिंग बूथ की 200 मीटर की अवधि में भी कार्यालय स्थापित नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि कार्यालय के ऊपर पार्टी का झण्डा, बैनर, चुनाव चिह्न, फोटोग्राफस सहित केवल एक ही होर्डिंग्ज या बैनर लगा हुआ होना चाहिए। कार्यालय के ऊपर लगने वाले बैनर या होर्डिंग्ज का साईज 4 गुणा 8 फीट से बड़ा नहीं होना चाहिए।
