चंडीगढ़, 7 सितम्बर- भारत के चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं के छायाचित्रों वाला कोई भी कलैण्डर, तस्वीर इत्यादि राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी सरकारी / सार्वजनिक भवनों में कहीं भी प्रदर्शित नहीं किए जाने चाहिएं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ऐसे सभी कलैण्डरों / चित्रों को सरकारी भवनों / सार्वजनिक भवनों से तुरन्त हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बहरहाल, ये निर्देश पूर्व राष्टï्रीय नेताओं, कवियों और प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तियों की प्रतिमाओं तथा भारत के राष्टï्रपति एवं राज्यपाल के छायाचित्रों के सन्दर्भ में लागू नहीं होंगे। श्री सज्जन सिंह ने कहा कि किसी भी छायाचित्र या प्रतिमा को हटाने के सम्बन्ध में कोई भी शंका होने की स्थिति में मामला चुनाव कार्यालय को भेजा जा सकता है।
चंडीगढ़, 7 सितम्बर- हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार / बोर्डों / निगमों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर राज्य विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। इस आशय का पत्र मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है।
Wednesday, September 9, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment