Wednesday, September 9, 2009

केबल पर चलने से पहले चेक होंगे विज्ञापन

चंडीगढ़,9 सितम्बर :जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा केबल नेटवर्क व टीवी चैनलो पर अपने चुनाव प्रचार के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनो के लिए एक स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। उन्होनें बताया कि यह कमेटी केबल पर और टेलीविजन चैनलो पर जिले में राजनीतिक दलो द्वारा अपने चुनाव प्रचार के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनो की स्क्रीनिंग करेंगी उसके बाद ही विज्ञापनो का प्रसारण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस कमेटी में चार सदस्य होगे जिसमें गढ़ी-सॉपला, किलोई विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी ए.एस.मान, रोहतक विधानसभा क्षेत्र के चुनाव अधिकारी राजीव मेहता, जिला सूचना एवं लोकसम्पर्क अधिकारी एम.एल. सैनी व ऑल इंडिया रेडियो रोहतक के ट्रासमिसन एक्जीक्यूटिव यज्ञदत्त मिश्रा शामिल है।

उम्मीदवारों को आचरण के निर्देश दिए

चण्डीगढ़, 9 सितम्बर - भारत के चुनाव आयोग ने राजनीतिक पार्टियों एवं प्रत्याशियों को हरियाणा विधानसभा 2009 के आम चुनावों के दौरान उनके सामान्य आचरण के बारे सुझाव दिए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रचार के लिए मस्जिदों, गिरिजाघरों, मंदिरों या अन्य धार्मिक स्थलों का उपयोग मंच के रूप में नहीं किया जाएगा। कोई भी पार्टी या प्रत्याशी ऐसी गतिविधि में संलिप्त नहीं होगा, जिससे विद्यमान मतभेद और अधिक गंभीर हों या आपसी घृणा उत्पन्न होती हो या विभिन्न जातियों एवं समुदायों, धर्र्मों या भिन्न-भिन्न भाषा बोलने वालों के बीच तनाव उत्पन्न हों। उन्होंने कहा कि अन्य राजनीतिक पार्टियों की आलोचना करते समय केवल उनकी नीतियों एवं कार्यक्रमों, पिछले रिकार्ड तथा कार्य तक ही सीमित रहना होगा। पार्टियों एवं प्रत्याशियों को अन्य पार्टियों के नेताओं या कार्यकत्र्ताओं के निजी जीवन, जिसका सम्बन्ध उनकी सार्वजनिक गतिविधियों से नहीं है, के विभिन्न पहलुओं की आलोचना करने से बचना होगा। वोट प्राप्त करने के लिए जाति या सामुदायिक भावनाओं के आधार पर अपील नहीं की जाएगी। सभी पार्टियों एवं प्रत्याशियों को ऐसी सभी गतिविधियों से परहेज करना होगा, जो चुनाव कानून के तहत भ्रष्टï या अपराध हैंं, जैसेकि-मतदाता को रिश्वत देना, मतदाताओं को धमकी देना, मतदाताओं का प्रतिरूपण, मतदान केन्द्रों की 100 मीटर की परिधि में प्रचार करना, मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय को समाप्त होने वाले 48 घण्टों के दौरान सार्वजनिक बैठकें आयोजित करना तथा मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक ले जाना और वापिस लाना। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के शांतिपूर्ण एवं विघ्ररहित पारिवारिक जीवन के अधिकार का सम्मान किया जाना चाहिए चाहे राजनीतिक पार्टियां या प्रत्याशी उनके राजनीतिक विचारों या गतिविधियों को कितना भी बुरा मानते हों। लोगों के विचारों एवं गतिविधियों के विरूद्घ विरोध के रूप में उनके घरों के सामने प्रदर्शन करना या धरना देने को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी अपने कार्यकत्र्ताओं को किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी जमीन, भवन, चारदीवारी आदि पर झण्डे लगाने, बैनर लगाने, नोटिस चिपकाने, स्लोगन आदि लिखने की अनुमति नहीं देगा। राजनीतिक पार्टियां या प्रत्याशी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके समर्थकों द्वारा अन्य पार्टियों द्वारा आयोजित बैठकों एवं जुनूसें में कोई व्यवधान उत्पन्न न किया जाए। एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकत्र्ताओं या उनके समर्थकों द्वारा अन्य राजनीतिक पार्टी द्वारा आयोजित सार्वजनिक बैठकों में मौखिक या लिखित रूप से प्रश्न पूछक र या अपनी पार्टियों के पैम्फलैटस वितरित करके व्यवधान उत्पन्न नहीं किया जाएगा जहां एक पार्टी द्वारा बैठकें आयोजित की जा रही हैं, उसके पास दूसरी पार्टी द्वारा जलसे नहीं निकाले जाएंगे। किसी पार्टी द्वारा लगाए गए पोस्टरों को दूसरी पार्टी के कार्यकत्र्ताओं द्वारा हटाया नहीं जाएगा। पार्टी या प्रत्याशी प्रस्तावित बैठक के स्थान एवं समय के बारे स्थानीय पुलिस प्राधिकारियों को समय पर सूचित करेंगी ताकि पुलिस यातायात को नियंत्रित करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रबन्ध कर सके । पार्टी या प्रत्याशी बैठक आयोजित किए जाने के प्रस्तावित स्थल पर लागू किसी प्रतिबंध या निषेध आदेश के बारे पहले ही पता लगा लेंगे। यदि ऐसे कोई आदेश हैं, तो वे उसका कड़ाई से पालन करेंगे। यदि ऐसे आदेशों से कोई छूट ली जानी आवश्यक है, तो उसके लिए समय पर आवेदन करना होगा। किसी भी प्रस्तावित बैठक के सम्बन्ध में लाऊड स्पीकर या कोई अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति या लाईसैंस लिया जाना आवश्यक है, तो पार्टी या प्रत्याशी ऐसी अनुमति या लाईसैंस प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित प्राधिकारियों को समय रहते आवेदन करेंगे। बैठक के आयोजकों द्वारा बैठक में बाधा उत्पन्न करने या उपद्रव मचाने का प्रयास करने वाले लोगों से निपटने के लिए डयूटी पर तैनात पुलिस की सहायता ली जाएगी। उन्होंने कहा कि आयोजक स्वयं ऐसे व्यक्तियों के विरूद्घ कार्रवाई नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जुलूस आयोजित करने वाली पार्टी या प्रत्याशी स्थान एवं समय, जहां से और जिस समय जुलूस शुरू होगा, उसका मार्ग तथा जुलूस समाप्त होने के समय एवं स्थान के बारे पहले ही निर्णय ले लेंगे। सामान्य तौर पर कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आयोजकों को स्थानीय पुलिस प्राधिकारियों को कार्यक्रम के बारे समय पर सूचित करना होगा ताकि वे आवश्यक प्रबन्ध कर सकें। आयोजक इस बात का भी पता लगाएंगे कि उन स्थलों, जहां से जुलूस निकलेगा, पर कोई प्रतिबन्ध आदेश तो जारी नहीं हैं और जब तक कि सक्षम प्राधिकारी द्वारा विशेष छूट नहीं ली जाती तब तक वह उन प्रतिबंधों को भी मानेेगा। उन्होंने कहा कि यातायात विनियमों एवं प्रतिबंधों का भी ध्यानपूर्वक पालन किया जाएगा। आयोजक जुलूस के मार्ग के लिए समय रहते कदम उठाएंगे ताकि यातायात में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जुलूस को इस प्रकार नियोजित किया जाना चाहिए कि जहां तक सम्भव हो सके जुलूस सड़क के दाईं ओर ही रहे तथा डयूटी पर तैनात पुलिस के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। यदि दो या दो से अधिक राजनीतिक पार्टियां या प्रत्याशी एक ही समय पर एक ही मार्ग से जुलूस निकालना चाहें तो आयोजक समय रहते आपस में सम्पर्क करेंगे तथा किए जाने वाले उपायों के बारे निर्णय लेंगे ताकि जुलूसों का आपस में टकराव न हो या उनके कारण यातायात में क ोई व्यवधान उत्पन्न न हो। संतोषजनक व्यवस्था करने के लिए स्थानीय पुलिस की सहायता लेनी होगी तथा इस कार्य के लिए पार्टियांं शीघ्रातिशीघ्र पुलिस से सम्पर्क करेंगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों या प्रत्याशियों द्वारा जुलूस में चलने वाले लोगों द्वारा ले जाई जा रही ऐसी वस्तुएं, जिनका अवांछित तत्वों द्वारा विशेष रूप से जोश के क्षणों में, दुरूपयोग किया जा सकता है, को जहां तक संभव हो सके नियंत्रित करने का प्रयास किया जाना चाहिए। किसी भी राजनीतिक पार्टी या प्रत्याशी द्वारा अन्य राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों या उनके नेताओं के पुतले ले जाना, सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे पुतलों को जलाना और ऐसे ही अन्य प्रदर्शन नहीं किए जाएंगे।

सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के नये निर्देश

चंडीगढ़, 8 सितम्बर- भारत के चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हवाई जहाज़ के उपयोग सम्बन्धी वर्तमान निर्देश ही बने रहेंगे तथा इस मामले में किसी भी कारण से कोई छूट नहीं दी जाएगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित अन्य राजनीतिक कार्यकत्र्ताओं के लिए सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधीन हवाई जहाज़ के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इस सम्बन्ध में केवल प्रधानमंत्री के लिए ही छूट है। उन्होंने कहा कि कुछ मुख्यमंत्रियों से विभिन्न कारणों, जिनमें उनकी सुरक्षा शामिल है, के लिए इन प्रतिबंधों में छूट देने हेतु आग्रह प्राप्त हुए हैं। आयोग ने गहराई से मामले की समीक्षा की और इस सम्बन्ध में उपयुक्त क्षेत्रों से और अधिक जानकारी प्राप्त की। सभी प्रासंगिक तथ्यों पर विचार करने उपरान्त आयोग ने निर्णय लिया है कि वर्तमान निर्देश ही बने रहेंगे तथा इनमें कोई छूट नहीं होगी। श्री सज्जन सिंह ने कहा कि बहरहाल, आयोग के वर्तमान प्रतिबंधों के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक कार्यकत्र्ताओं द्वारा निजी हवाई जहाज़ों के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं है। ऐसे राजनीतिक कार्यकत्र्ता, यदि आवश्यकता है तो, निजी हवाई जहाज़ किराये पर ले सकते हैं और अपने राजनीतिक अभियान तथा अन्य चुनाव सम्बन्धी गतिविधियों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। ऐसे हवाई जहाज़ों के उपयोग के खर्च की अदायगी सम्बन्धित राजनीतिक पार्टियों द्वारा की जाएगी तथा इसका उल्लेख उनके खातों में सही ढंग से किया जाएगा।
चण्डीगढ़, 8 सितम्बर - हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों को स्पष्टï किया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी विधानसभा चुनावों के दौरान किसी प्रत्याशी के चुनाव एजेण्ट या मतदान एजेण्ट या गणना एजेण्ट के रूप में कार्य करता है, तो उसे कारावास, जिसकी अवधि तीन मास तक बढ़ाई जा सकती है, जुर्माना या दोनों सजा दी जा सकती हैं। हरियाणा के मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों को सम्बोधित एक पत्र के माध्यम से उनका ध्यान राज्य के विधानसभा चुनावों के सम्बन्ध में सरकारी कर्मचारियों के आचरण की ओर आकर्षित किया है। उनका ध्यान विशेष रूप से जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 134 ए के प्रावधानों की ओर आकर्षित किया गया है, जिसमें चुनाव एजेण्ट , मतदान एजेण्ट या मतगणना ऐजण्ट के रूप में कार्य करने पर सरकारी कर्मचारी को दी जाने वाली सजा का उल्लेख है। पत्र में आगे कहा गया है कि इन दिशा निर्देशों के किसी भी प्रकार के उल्लंघन को सरकार द्वारा गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा। सरकारी कर्मचारियों को परामर्श दिया गया है कि संदेह की स्थिति में वे अपने वरिष्ठï अधिकारियों से परामर्श करने में हिचकिचाहट न करें। विधि प्रावधान जन प्रतिनिधि अधिनियम, 1951 की धारा 129 एवं 134 तथा सरकारी कर्मचारी (आचरण) नियम, 1966 के नियम 5 में विद्यमान हैं। सरकारी कर्मचारियों को चुनावों के दौरान निष्पक्षता का रवैया अपनाना जरूरी है। वास्तव में, उन्हें निष्पक्ष रहना ही नहीं बल्कि निष्पक्ष दिखना भी चाहिए। उन्हें ऐसा इसलिए करना चाहिए ताकि उनकी निष्पक्षता के सम्बन्ध में जनसाधारण में विश्वास उत्पन्न हो सके, जिसका तात्पर्य है कि लोगों को ऐसा कोई भी संदेह नहीं होना चाहिए कि वे किसी पार्टी या प्रत्याशी के पक्ष में हैं। उदाहरण के तौर पर उन्हें किसी भी चुनाव अभियान या प्रचार में भाग नहीं लेना चाहिए और इस बात पर भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि किसी समूह या व्यक्ति की सहायता के लिए उनका नाम, पद या प्राधिकरण का उपयोग किसी अन्य के विरूद्घ न किया जाए। किसी सार्वजनिक स्थल पर चुनाव बैठकें आयोजित करने के मामले में ऐसी बैठकें आयोजित करने की अनुमति प्रदान करने में राजनीतिक पार्टियों के बीच कोई भेदभाव नहीं किया जाना चहिए। यदि एक से अधिक पार्टियां एक ही स्थान पर, एक ही दिन और एक ही समय बैठकें आयोजित करने के लिए आवेदन करती हैं, तो पहले आवेदन करने वाली पार्टी को अधिमान दिया जाना चाहिए। चुनाव के सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी के रूप में अपना दायित्व निभाने वाले किसी भी व्यक्ति को अपना वोट डालनेे के अलावा प्रत्याशी के चुनाव से सम्बन्धित कोई भी अन्य कार्य करने की अनुमति नहीं होगी। न ही ऐसा कोई व्यक्ति या पुलिस बल का कोई सदस्य किसी व्यक्ति को चुनाव में मतदान करने के लिए मनाने या किसी व्यक्ति को मतदान न करने देने या किसी व्यक्ति के मतदान को किसी भी रूप में प्रभावित करने का प्रयास करेगा। इन प्रावधानों का उल्लंघन दण्डनीय है, जिसके तहत छ: मास तक का कारावास या जुर्माना या दोनों सज़ा दी जा सकती हंै। दोबारा यदि कोई व्यक्ति बिना किसी उचित कारण के अपनी कार्रवाई या चुनावों के सम्बन्ध में अपने कार्यालय दायित्व का उल्लंघन करने के लिए दोषी है, तो उसे 500 रुपये तक के जुर्माने की सजा दी जा सकती है। सरकारी कर्मचारी (आचरण) नियम, 1966 के नियम 5 के खण्ड (4) के अनुसार कोई भी सरकारी कर्मचारी किसी विधानमण्डल या स्थानीय प्राधिकरण के चुनाव में प्रचार या किसी भी रूप से हस्तक्षेप या अपने प्रभाव का उपयोग नहीं कर सकता या उसमें भाग नहीं ले सकता। सरकारी कर्मचारी सभी ऐसे चुनावों में मतदान करने के लिए पात्र है, लेकिन जहां वह ऐसा करता है, वहां किसके पक्ष में मतदान करेगा या मतदान किया है, का कोई संकेत नहीं देगा। केवल इस कारण से कि सरकारी कर्मचारी ने लागू नियम के तहत या द्वारा उसे दिए गए दायित्व को निभाते हुए चुनाव करवाने में अपनी मदद की है, को उस द्वारा उप-नियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया जाना नहीं माना जाएगा।

प्रधानमंत्री के अलावा किसी को जहाज नही मिलेगा

चंडीगढ़, 8 सितम्बर- भारत के चुनाव आयोग ने निर्णय लिया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान हवाई जहाज़ के उपयोग सम्बन्धी वर्तमान निर्देश ही बने रहेंगे तथा इस मामले में किसी भी कारण से कोई छूट नहीं दी जाएगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों सहित अन्य राजनीतिक कार्यकत्र्ताओं के लिए सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधीन हवाई जहाज़ के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। इस सम्बन्ध में केवल प्रधानमंत्री के लिए ही छूट है। उन्होंने कहा कि कुछ मुख्यमंत्रियों से विभिन्न कारणों, जिनमें उनकी सुरक्षा शामिल है, के लिए इन प्रतिबंधों में छूट देने हेतु आग्रह प्राप्त हुए हैं। आयोग ने गहराई से मामले की समीक्षा की और इस सम्बन्ध में उपयुक्त क्षेत्रों से और अधिक जानकारी प्राप्त की। सभी प्रासंगिक तथ्यों पर विचार करने उपरान्त आयोग ने निर्णय लिया है कि वर्तमान निर्देश ही बने रहेंगे तथा इनमें कोई छूट नहीं होगी। श्री सज्जन सिंह ने कहा कि बहरहाल, आयोग के वर्तमान प्रतिबंधों के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सहित राजनीतिक कार्यकत्र्ताओं द्वारा निजी हवाई जहाज़ों के उपयोग पर प्रतिबंध नहीं है। ऐसे राजनीतिक कार्यकत्र्ता, यदि आवश्यकता है तो, निजी हवाई जहाज़ किराये पर ले सकते हैं और अपने राजनीतिक अभियान तथा अन्य चुनाव सम्बन्धी गतिविधियों के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। ऐसे हवाई जहाज़ों के उपयोग के खर्च की अदायगी सम्बन्धित राजनीतिक पार्टियों द्वारा की जाएगी तथा इसका उल्लेख उनके खातों में सही ढंग से किया जाएगा।

पार्टियों को नही देंगे ईवीऍम

चंडीगढ़, 7 सितम्बर- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री नवीन चावला ने कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित उस समाचार का खण्डन किया है, जिसमें उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि ''कुछ पार्टियां सात दिनों के लिए इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) ले जाना चाहती हैं ताकि वे अपने उन दावों को सिद्ध कर सकें कि इन मशीनों के साथ छेड़छाड़ संभव है। लेकिन आयोग के लिए इतने लम्बे समय के लिए मशीनें देना सम्भव नहीं है।ÓÓ श्री चावला ने स्पष्टï किया कि परसों चंडीगढ़ में आयोजित एक प्रैस कॉन्फ्रैन्स में उन्होंने केवल यह कहा था कि आयोग कितने भी समय के लिए किसी भी व्यक्ति को ईवीएम नहीं देगा क्योंकि ये पेटैंट हैं तथा बीईएल एवं ईसीआईएल कम्पनियों के पास इनका इन्टेलैक्चुअल प्रॉपर्टी राईट है। यदि किसी व्यक्ति को इन मशीनों के कार्य पर कोई संदेह है, तो उसे केवल चुनाव आयोग के सामने ही अपने दावों को सिद्ध करना होगा और उसे मशीनें ले जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। श्री चावला ने कहा ''ये मशीनें बीईएल एवं ईसीआईएल कम्पनियों द्वारा उपलब्ध करवाई गई हैं तथा दोनों सरकारी कम्पनियां हैं और उनकी सील के साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।ÓÓ प्रैस कॉन्फ्रैन्स में उन्होंने केवल यह कहा था कि कुछ लोगों, जिन्हें ईवीएम के कार्य के बारे संदेह है, ने सर्वोच्च न्यायालय का दरवाज़ा खटखटाया था, जिसने उन्हें इस सम्बन्ध में चुनाव आयोग से सम्पर्क करने के निर्देश दिए थे और कुछ ऐसे लोगों को आयोग तथा तकनीकी विशेषज्ञों की उपस्थिति में इन मशीनों के साथ छेड़छाड़ करने का मौका दिया गया था। लेकिन उनके हर सम्भव प्रयास के बाद भी वे अपना दावा सिद्घ करने मेंं असफल रहे। उन्होंने कहा कि आयोग ईवीएम के कार्य से पूरी तरह संतुष्टï है।

मंत्रियों की फोटो दफ्तरों से हटाने के आदेश

चंडीगढ़, 7 सितम्बर- भारत के चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अन्य राजनैतिक कार्यकत्र्ताओं के छायाचित्रों वाला कोई भी कलैण्डर, तस्वीर इत्यादि राज्य में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी सरकारी / सार्वजनिक भवनों में कहीं भी प्रदर्शित नहीं किए जाने चाहिएं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि ऐसे सभी कलैण्डरों / चित्रों को सरकारी भवनों / सार्वजनिक भवनों से तुरन्त हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि बहरहाल, ये निर्देश पूर्व राष्टï्रीय नेताओं, कवियों और प्रमुख ऐतिहासिक व्यक्तियों की प्रतिमाओं तथा भारत के राष्टï्रपति एवं राज्यपाल के छायाचित्रों के सन्दर्भ में लागू नहीं होंगे। श्री सज्जन सिंह ने कहा कि किसी भी छायाचित्र या प्रतिमा को हटाने के सम्बन्ध में कोई भी शंका होने की स्थिति में मामला चुनाव कार्यालय को भेजा जा सकता है।

चंडीगढ़, 7 सितम्बर- हरियाणा सरकार ने राज्य सरकार / बोर्डों / निगमों के अधिकारियों/ कर्मचारियों के स्थानांतरण पर राज्य विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्ण प्रतिबन्ध लगा दिया है। इस आशय का पत्र मुख्य सचिव द्वारा जारी किया गया है।

नये परिसीमन के अनुसार पहली बार होंगे चुनाव

चंडीगढ़, 4 सितम्बर - भारत के चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा, 2009 के आम-चुनावों नए परिसीमन के अनुसार करवानेे और सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का प्रयोग किए जाने की घोषणा की है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिला चुनाव अधिकारियों तथा निर्वाचन अधिकारियों को इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के प्रयोग बारे मीडिया, राजनैतिक पार्टियों तथा जन-साधारण को जानकारी देने लिए जागरूकता अभियान चलाने के दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। अभियान के दौरान इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के आसान रखरखाव, इसकी कार्य प्रणाली तथा मशीन के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड की सम्भावना न के बराबर है इत्यादि की जानकारी दी जाएगी। केन्द्रीय चुनाव आयोग के दिशानिर्देशा अनुसार इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का दो चरणों में अनियमित नमूना भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रथम चरण में मान्यता प्राप्त राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के समक्ष तथा दूसरे चरण में पर्यवेक्षक, उम्मीदावारों या उनके चुनावी एजेन्टों को उपस्थिति में नमूना प्रदर्शन किया जाएगा। भारत के चुनाव आयोग के कार्यक्रमानुसार हरियाणा में विधानसभा 2009 के आम चुनावों के लिए अधिसूचना 18 सितम्बर, 2009 को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की अन्तिम तिथि 25 सितम्बर, 2009 होगी तथा नामांकन पत्रों की जांच 26 सितम्बर को की जाएगी तथा 29 सितम्बर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। मतदान 13 अक्तूबर, 2009 को करवाया जाएगा तथा मतों की गिनती 22 अक्तूबर, 2009 को की जाएगी तथा चुनावी प्रक्रिया 25 अक्तूबर, 2009 तक पूरी कर ली जाएगी। केन्द्रीय चुनाव आयोग द्वारा 31 अगस्त को 2009 को हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। सभी विभागों के प्रशासनिक सचिवों, उपाचुक्तों तथा राजनैतिक पार्टियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन करने के दिशानिर्देश दिये गये हैं। परिसीमन आयोग के हदबंदी आदेश के सम्बंध में 19 फरवरी, 2008 को राष्टï्रपति अधिसूचना जारी होने केसाथ ही इन आदेशों को प्रभावी बनाया गया है। इसलिए सभी 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव पहली बार नये सीमांकि त निर्वाचन क्षेत्रों के आधार पर करवाये जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली जनवरी, 2009 को अर्हता तिथि मानकर 22 जनवरी, 2009 को प्रकाशित की गई मतदाता सूची के आधार पर चुनाव करवाये जाएंगे, इसके साथ-साथ मतदाता सूची में संशोधन होता रहता है। दो विधानसभा क्षेत्रों नामत: 76-बादशाहपुर तथा 77-गुडग़ांव तथा 86-फरीदाबाद, 88-बल्लबगढ़ तथा 90-तिगांव विधानसभा क्षेत्रों के कुछ भागों में बाद में संशोधित की गई मतदान सूचियों का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा में शत-प्रतिशत फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र जारी किये जा चुके है, इसलिए चुनाव के दौरान मतदाता की पहचान के लिए फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य दस्तावेज होगा। ऐसे मतदाता जिनके पास फोटायुक्त मतदाता पहचान पत्र नहीं है, उन्हें सम्बंधित मतदाता पंजीयन अधिकारी से तुरन्त सम्पर्क करने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों को अपने चुनाव खर्च का पूरा विवरण, चुनाव नियमों के अन्तर्गत प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इस सम्बंध में दिशानिर्देशों के प्रतियां राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए भारत के चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कानुन एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय किये जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रिया की गतिविधियों के पर्यवेक्षक तथा माइक्रो पर्यवेक्षक की नियुक्तियां की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया से सम्बंधित सभी अत्यावश्यक घटनाओं जैसे कि नामांकन भरना, नामांकन पत्रों की जांच, चुनाव चिन्ह का आबंटन, इलैक्टोनिक वोटिंग मशीनों को तैयार करना तथा इनको सम्भाल कर रखने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी। श्री सज्जन सिंह ने सभी नागरिकों, मीडिया तथा अन्य इच्छुक पार्टियों से राज्य में शांतिपूर्ण तथा निर्विघ्न ढंग से चुनाव करवाने में चुनाव विभाग को सहयोग करने की अपील की है। क्रमांक-2009
चंडीगढ़, 4 सितम्बर - हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2009 के दौरान चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों द्वारा प्रचार के लिए अस्थायी चुनाव कार्यालय खोलने के लिए केन्द्रीय चुनाव आयोग ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सज्जन सिंह ने आज यहां इस सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवारों द्वारा अस्थायी चुनाव कार्यालय किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थल पर अवैध कब्जे के रूप में स्थापित नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अस्थायी कार्यालय किसी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थान, अस्पताल या सरकारी भवन/सम्पत्ति के नजदीक नहीं खोले सकते। इसके अतिरिक्त, पोलिंग बूथ की 200 मीटर की अवधि में भी कार्यालय स्थापित नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि कार्यालय के ऊपर पार्टी का झण्डा, बैनर, चुनाव चिह्न, फोटोग्राफस सहित केवल एक ही होर्डिंग्ज या बैनर लगा हुआ होना चाहिए। कार्यालय के ऊपर लगने वाले बैनर या होर्डिंग्ज का साईज 4 गुणा 8 फीट से बड़ा नहीं होना चाहिए।